अब बिलासपुर से दिल्ली के रेल सफर में देने होंगे इतने पैसे

      Date:

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय रेलवे का नया किराया 26 दिसंबर से लागू हो गया है। साथ ही स्लीपर व प्रथम श्रेणी साधारण कोच का किराया भी बढ़ा है। आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार, जीएसटी और किराया राउंडिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

          भारतीय रेलवेनए बदलाव के तहत नॉन-एसी और एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 1 से 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जिससे स्लीपर कोच में बिलासपुर-दिल्ली जैसी लंबी यात्रा पर लगभग 26 रुपए और जनरल कोच में करीब 13 रुपए ज्यादा देने होंगे। रेलवे ने साफ किया है कि नया किराया केवल 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा और पहले से बुक टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्टेशनों पर प्रदर्शित किराया सूची भी नए दरों के अनुसार चस्पा की जाएगी। रेलवे ने कि संशोधित किराया संरचना के तहत 215 किलोमीटर तक की द्वितीय श्रेणी साधारण यात्रा पर कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे कम दूरी और दैनिक यात्रियों को राहत मिली है।

          26 दिसंबर से महंगा होगा रेल सफर, जानें कितने बढ़े दाम

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related