नगर निगम की लापरवाही से कोरबा के डीडीएम रोड नाला में गिरी गाय,देखे विडियो

      Date:

          कोरबा। (AkhandBharatHNKP.Com)। शहर के डीडीएम रोड मार्ग में बनाये गये मुख्य नाला में शनिवार को एक गाय गिर गई। इस घटना से नगर निगम के संबंधित विभाग कि लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। स्थानीय लोगो कि मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

          समाजसेवी व स्थानीय  निवासी मनोज अग्रवाल ने गाय को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की  व इस घटना का विडियो वायरल कर इसकी जानकारी मीडिया को दी। बता दे कि नगर निगंम द्वारा डीडीएम रोड मार्ग में मुख्य नाला का निर्माण कराया गया है। नगर निगम के संबंधित विभाग व ठेकेदार कि लापरवाही के कारण नाला को कई स्थान से खुला छोड़ दिया गया है।  डीडीएम रोड मुख्य मार्ग एवं आंतरिक गलियों की नालियां भी पूर्ण रुप से जाम हो चुकी है इस और निगम प्रशासन का कोई भी ध्यान नहीं है।

          नगर निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल ने 72 करोड़ रूपये से अधिक के कार्यो स्वीकृति प्रदान की

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...