ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे टेक्नीशियन की हुई मौत

      Date:

          दुर्ग (AkhandBharatHNKP.Com)। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 6 के पास ड्यूटी के दौरान एक रेलवे कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

          रेलवे कर्मचारी मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर पदस्थ थे। अजय कुमार रविवार सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। घटना सुबह लगभग 9 बजे की है, जब किलोमीटर संख्या 865/27 (रायपुर एंड) के पास एक खाली मालगाड़ी (N/BOX EMPTY) गुजर रही थी। इसी दौरान अजय कुमार उसकी चपेट में आ गए।
          स्टेशन मास्टर दुर्ग से सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्टॉफ तत्काल मौके पर पहुंचे। जीआरपी दुर्ग के कर्मियों और स्थानीय स्टाफ की मदद से सुबह लगभग 9:50 बजे शव को ट्रैक से हटाकर मर्चुरी भेजा गया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच रेलवे प्रशासन और जीआरपी द्वारा की जा रही है।

          एसबीआई वेतन खाते वाले रेलवे कर्मचारियेां को मिलेगा 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...