पुलिस में टेक्निकल ऑपरेटर के 950 पदों पर भर्ती

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई टेक्निकल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह भर्ती वायरलेस और टेक्निकल यूनिट के लिए है।

          वैकेंसी डिटेल्स 

          पद का नामपदों की संख्या
          सब इंस्पेक्टर (वायरलेस)172
          टेक्निकल ऑपरेटर (वायरलेस सेक्शन)698
          सब इंस्पेक्टर (मोटर ट्रांसपोर्ट)35
          हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर मैकेनिक ग्रेड-145
          कुल पदों की संख्या950

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          टेक्निकल ऑपरेटर और एसआई (वायरलेस) 

          • इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, टेलीकम्युनिकेशन, आईटी, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्‍लोमा।

          एचसी ड्राइवर मैकेनिक 

          • 12वीं पास, मोटर, डीजल, वेल्डर, ऑटो इलेक्ट्रिशियन, 3 साल का हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस, आरटीओ एंडोर्समेंट।

          एज लिमिट 

          • अधिकतम: 35 साल
          • आरक्षित वर्ग, महिलाओं, पूर्व सैनिक और अन्य पात्र कैटेगरी : सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

          सैलरी 

          • 40,800 – 49,600 रुपए प्रतिमाह।
          • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • रिटन एग्जाम
          • स्पोर्ट्स वेटेज
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
          • मेडिकल एग्जाम

          फीस 

          • जनरल : 100 रुपए
          • ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क

          एग्जाम पैटर्न 

          • ड्यूरेशन : 3 घंटे
          • नेगेटिव मार्किंग : 0.25 हर गलत उत्तर के लिए
          पार्टसब्जेक्टमार्क्स
          पार्ट – 1मेंटल एबिलिटी एंड डाटा इन्टरप्रिटेशन
          जनरल नॉलेज
          कॉन्स्टिट्यूशन, करेंट अफेयर्स, गुजराती एंड इंग्लिश
          90
          पार्ट – 2सब्जेक्ट स्पेसिफिक120
          टोटल210

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
          • ओटीआर क्रेडेंशियल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
          • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
          • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • फॉर्म सब्मिट करें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

          बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग ने 3407 पदों पर निकाली भर्ती; एज लिमिट 37 साल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related