चलती ट्रेन पर 65 फीट ऊंचाई से गिरी क्रेन, 22 की मौत, 80 घायल

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। थाईलैंड में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रही पैसेंजर ट्रेन पर रेलवे ब्रिज निर्माण में इस्तेमाल की जा रही एक क्रेन 65 फीट की ऊंचाई से गिर गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

          पैसेंजर ट्रेनयह दुर्घटना सुबह करीब 9:05 बजे बैंकॉक से लगभग 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व स्थित नाखोन रत्चासिमा प्रांत में हुई। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय ट्रेन में कुल 195 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश स्कूली छात्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेन के अचानक गिरने से ट्रेन चालक को ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला। टक्कर के बाद क्रेन का भारी मलबा कोचों पर गिरा, जिससे कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पटरी से उतर गए। डिब्बों के पटरी से उतरते ही उनमें आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री डिब्बों में फंस गए थे।

          राहत और बचाव दल ने कटिंग और स्प्रेडिंग उपकरणों की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्रेन गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...