छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 307 ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति, कोरबा शहर पालूराम व ग्रामीण में कंवर को जिम्मेदारी

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे इंतजार के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में 307 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की एक साथ नियुक्ति कर दी है। कोरबा शहर में पालूराम साहू व ग्रामीण में इंजोर सिंह कंवर को जिम्मेदारी दी गई है।

          छत्तीसगढ़ कांग्रेसपार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद यह सूची जारी की गई है। नियुक्तियों में संगठनात्मक संतुलन का ध्यान रखते हुए कई अनुभवी नेताओं को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं अधिकांश ब्लॉकों में नए चेहरों को मौका दिया गया है। कांग्रेस संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में संगठन और अधिक सक्रिय नजर आएगा।

          cg-Congress pdf list

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related