उरगा के दो राइस मिलों में 11,373 बोरी धान कम, प्रशासन ने किया सील

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। उरगा में बजरंग राइस मिल और धनेश राइस मिल में धान के भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। जांच में दोनों मिलों में कुल 11,373 बोरी धान की कमी पाई गई, जिसके बाद खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों मिलों को सील कर दिया।

          राइस मिलयह कार्रवाई 15 जनवरी की देर शाम तहसीलदार कोरबा, अतिरिक्त तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और हल्का पटवारी की टीम ने की। जांच के अनुसार, बजरंग राइस मिल में वर्ष 2025-26 के दौरान 26,570 क्विंटल (66,425 बोरी) और धनेश राइस मिल में 6,080 क्विंटल (15,200 बोरी) धान का उठाव दर्ज था। कुल 79,625 बोरी धान मिलने की संभावना थी, लेकिन सत्यापन में केवल 68,252 बोरी ही उपलब्ध मिली। अनियमितता की पुष्टि होने पर उपलब्ध धान को संचालक के सुपुर्द कर जब्त किया गया। नए धान की कस्टम मिलिंग अभी शुरू नहीं हुई है, जबकि पुराने धान की मिलिंग कर तैयार चावल एफसीआई में जमा करने की प्रक्रिया जारी है।

          धान रीसाइक्लिंग मामले में ट्रैक्टर समेत जब्ती

          जांच पूरी होने तक दोनों मिलों को सील रखा गया है। मनोकामना राइस मिल परिसर में खाद्य अधिकारी जीएस कंवर, तहसीलदार विष्णु पैकरा और खाद्य निरीक्षक संतोष कंवर ने धान रीसाइक्लिंग के उद्देश्य से भेजे जा रहे 100 कट्टी धान को ट्रैक्टर सहित जब्त किया। जब्त धान और ट्रैक्टर को उरगा थाने में सुपुर्द कर दिया गया है।

          धान खरीदी केंद्र प्रबंधक को कलेक्टर ने किया निलंबित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...