Friday, February 6, 2026

घर में घुसकर युवती की हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

Date:

  • दीपका में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के औद्योगिक क्षेत्र दीपका के नागिन झोरखी मोहल्ले में 25 वर्षीय युवती की नृशंस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतिका की पहचान रानू साहू, पिता रामकुमार साहू, के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

दीपकाप्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस समय हुई जब रानू साहू घर में अकेली थी। शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने रानू को लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावर ने किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर रानू की बेरहमी से हत्या की है, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। हत्या घर में घुसकर की गई, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना पर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों और संदिग्धों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दिनदहाड़े घर में घुसकर इस तरह की जघन्य वारदात ने स्थानीय लोगों को भयभीत कर दिया है। नागरिकों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

युवती के माता-पिता गए थे काम पर

मृतका रानू साहू, रामकुमार साहू की इकलौती बेटी थी। उसके पिता रामकुमार साहू रोजी-मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह पति-पत्नी दोनों काम पर गए थे और लौटने पर उन्हें इस घटना का पता चला। दीपका वार्ड-1 के पार्षद कमलेश जायसवाल ने पुलिस से आरोपियों को जल्दी पकडऩे और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

भाजपा नेता की हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...