Saturday, February 7, 2026

बीजापुर नेशनल पार्क में 2 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

Date:

  • नक्सली लीडर पापाराव के होने की सूचना

बीजापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए हैं। मौके से उनके शव और हथियार बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान अभी जारी है।

मुठभेड़जानकारी के अनुसार, इलाके में नक्सली लीडर पापाराव और उनकी बड़ी संख्या में साथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया। इसी दौरान जवानों का मुठभेड़ नक्सलियों से हो गया। पापाराव दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का इकलौता सदस्य और क्षेत्र का इंचार्ज है। मौके से एके-47 बरामद किए गए हैं। शनिवार सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओवादी नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।
डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे, तभी उनका सामना नक्सलियों की बड़ी टुकड़ी से हुआ। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद करने तथा अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया है। बीजापुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। मुठभेड़ का स्थान, अभियान में शामिल जवानों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारियाँ फिलहाल साझा नहीं की जा रही हैं ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पिछले डेढ़ साल में 23 बड़े नक्सली ढेर

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में पिछले डेढ़ साल में कुल 23 बड़े नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें माड़वी हिड़मा, नक्सल संगठन सचिव बसवाराजू, गणेश उइके समेत 16 प्रमुख नक्सली शामिल हैं। वहीं, भूपति, रूपेश और रामधेर जैसे बड़े नक्सलियों ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ हथियार डाल दिए हैं।

सुकमा व बीजापुर में मुठभेड़, 14 नक्सली मारे गए

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...