Friday, February 6, 2026

बंगाल में गरीबों का हक मार रहे हैं टीएमसी के लोग : प्रधानमंत्री

Date:

कोलकाता/गुवाहाटी (एजेंसी)। शनिवार को मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार को निर्दयी और निर्मम करार देते हुए कहा कि केंद्र से भेजा गया पैसा टीएमसी के लोग लूट लेते हैं और वे बंगाल के गरीबों के दुश्मन बन गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी के लोग गरीबों की तकलीफ की कोई चिंता नहीं करते, बल्कि केवल अपनी तिजोरी भरने में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योजना के तहत बंगाल के गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलना चाहिए, लेकिन इसे लागू नहीं होने दिया गया। पीएम ने टीएमसी की ऐसी पत्थरदिल सरकार से बंगाल की विदाई जरूरी बताई। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भी उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर और वहां मौजूद बच्चों से बातचीत की।

सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा, उन्होंने वर्चुअली चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जो उत्तरी बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार को भारत के अन्य हिस्सों से जोड़ेंगी।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम : पीएम मोदी

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...