3 दिन के लिए 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कोरबा रूट के यात्री होंगे परेशान

      Date:

          बिलासपुर  (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में तकनीकी कार्य के चलते 6 पैसेंजर ट्रेनों को तीन दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। रद्द की गई ट्रेनें 23 से 25 जनवरी तक नहीं चलेंगी, जिससे बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

          छत्तीसगढ़रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवधि में बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर के बीच चलने वाली मेमू लोकल पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। ये ट्रेनें रोज़ाना बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख साधन हैं, ऐसे में रद्द होने से दैनिक यात्रियों की दिक्कतें बढऩा तय है। गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने बताया कि इस दौरान दो ट्रेनें बीच रास्ते में ही समाप्त की जाएंगी।
          गौरतलब है कि इससे पहले भी बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते 6 पैसेंजर ट्रेनों को दो दिनों के लिए रद्द किया गया था। बार-बार हो रहे रद्दीकरण से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है।

          बीच में रास्ते समाप्त होने वाली गाडिय़ां

          • 23 और 25 जनवरी को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी और बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
          • 23 और 25 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी और झारसुगड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

          बिलासपुर, रायगढ़ व कोरबा जाने वाली 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related