बिहार में जूनियर रेजिडेंट के 1445 पदों पर निकली भर्ती

      Date:

          पटना (एजेंसी)। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने जूनियर रेजिडेंट्स के 1445 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 7 फरवरी से 8 फरवरी तक फॉर्म को एडिट किया जा सकेगा। 11 फरवरी को काउंसिलिंग प्रोग्राम की लिस्ट जारी होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जिसके लिए सभी उम्मीदवारों को 2250 रुपए फीस जमा करना होगी।

          वैकेंसी डिटेल्स 

          पद का नामपदों की संख्या
          जनरल582
          बीसी165
          ईबीसी264
          ईडब्ल्यूएस145
          एससी225
          एसटी17
          आरसीजी47
          कुल पदों की संख्या1445

          योग्यता 

          • मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री।
          • भारतीय नागरिक होना चाहिए।

          एज लिमिट 

          • जनरल : अधिकतम 37 साल
          • महिला (जनरल कैटेगरी) : 40 साल
          • पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 40 साल
          • एससी/एसटी : 42 साल
          • दिव्यांग : अधिकतम 10 साल की छूट

          सैलरी 

          • 65000 रुपए प्रतिमाह

          इंटरव्यू फीस : अनरिजर्व, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी, बीसी, एससी, एसटी, डीक्यू : 2250 रुपए

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • मेरिट लिस्ट
          • इंटरव्यू के बेसिस पर

          जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

          • 10वीं का प्रमाण पत्र
          • MBBS के सभी वर्षों की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
          • आवेदकों का जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र
          • ईडब्ल्यूएस या दिव्यांगता (DQ) प्रमाण पत्र
          • मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
          • 4 पासपोर्ट साइज फोटो

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
          • होमपेज पर “Junior Resident Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
          • नए यूजर होने पर रजिस्ट्रेशन करें और मांगे गए डिटेल्स भरें।
          • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
          • जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
          • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

          बिहार चाइल्ड प्रोटेक्शन सोसायटी ने 129 पदों पर निकाली भर्ती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              टेक-ऑफ के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, 50 से अधिक घायल

              बोगोटा (एजेंसी)। कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस...

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...