नितिन नबीन बने भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

      Date:

      • पीएम मोदी ने माला पहनाकर किया स्वागत

          नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन निर्विरोध रूप से भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में औपचारिक रूप से उनके नाम का ऐलान किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

          नितिन नबीन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां पद से अधिक महत्व कार्यकर्ता का होता है। उन्होंने कहा कि लोग सोचते होंगे कि मोदी इतनी कम उम्र में मुख्यमंत्री बन गए, सरकार के मुखिया बन गए, लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं। आज मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं और मैं एक कार्यकर्ता हूं।

          धार्मिक स्थलों पर टेका माथा

          राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और देश व संगठन की प्रगति के लिए प्रार्थना की। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई थी। किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल न किए जाने के कारण नितिन नबीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। गौरतलब है कि उन्हें 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

          भाजपा एक परिवार है : पीएम मोदी

          प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि संस्कार और परिवार है। उन्होंने कहा कि दुनिया को यह समझना चाहिए कि भारत ऐसा देश है, जहां लोकतंत्र रग-रग में बसा है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमारे यहां मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप मायने रखती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा प्रक्रिया से चलने वाली पार्टी है, जहां पदभार एक व्यवस्था है, लेकिन कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी होती है।

          20 जनवरी को मिलेगा भाजपा का नया अध्यक्ष

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छ कोरबा की पहचान : महापौर संजू देवी राजपूत

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू...