सीएएफ भर्ती को लेकर तनाव, कैंडिडेट्स व पुलिस में झड़प

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (सीएएफ) भर्ती को लेकर राजधानी रायपुर में मंगलवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वर्ष 2018 की भर्ती में वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की मांग को लेकर उनके सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

          जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में सीएएफ के 1,786 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसमें लगभग 417 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सात साल बीतने के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं मिली, जबकि वर्तमान में सीएएफ में 3,000 से अधिक पद रिक्त हैं। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास करने पर कैंडिडेट्स और पुलिस के बीच विवाद और झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने महिलाओं और बच्चों के साथ भी बल प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि यह कदम सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक था। पिछले एक महीने से अभ्यर्थी तूता धरना स्थल पर अपने परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को यह चौथी बार था जब वे गृहमंत्री से सीधे मिलने पर अड़े रहे। इससे पहले दो बार मुलाकात हुई थी, जिसमें समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन तीसरी बार मुलाकात नहीं हो सकी।

          भर्ती प्रक्रिया अधूरी : सीएएफ अभ्यर्थियों ने किया डिप्टी सीएम के बंगले का घेराव, मिला आश्वासन

          विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय से लंबित भर्ती मामलों में स्पष्ट नीति न होने के कारण ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं। फिलहाल, पुलिस बल तैनात है और प्रशासन बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। वहीं अभ्यर्थी आंदोलन जारी रखने पर अड़े हुए हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related