Saturday, February 7, 2026

कोरबा भाजपा कार्यालय के नए भवन का भूमिपूजन 2 फरवरी को

Date:

  • मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल को दिया गया आमंत्रण

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कोरबा के नवीन भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर रायपुर में उच्चस्तरीय सौजन्य भेंट की गई। आगामी 2 फरवरी को प्रस्तावित भूमिपूजन कार्यक्रम हेतु उद्योग मंत्री लखन देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों से भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया।

भारतीय जनता पार्टीभारतीय जनता पार्टीमुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। इसके पश्चात रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू सहित अन्य वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों से भी सौजन्य भेंट कर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम में सहभागिता का आश्वासन देते हुए आमंत्रण स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को प्रस्तावित यह भूमिपूजन कार्यक्रम कोरबा में भाजपा संगठन की सुदृढ़ता, कार्यकर्ताओं के समर्पण तथा जनसेवा के संकल्प का प्रतीक बनेगा। यह आयोजन संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ जनहितकारी गतिविधियों को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कोरबा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Share post:

Popular

More like this
Related

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, कहा- खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय,...