स्पंज प्लांट में विस्फोट, 6 मजदूरों की मौत, 4 घायल

      Date:

          बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। बलौदाबाजार स्पंज कंपनी में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में अभी भी कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

          स्पंज कंपनीविस्फोट सुबह के समय प्लांट की एक इकाई में हुआ, जिससे प्लांट को भारी क्षति पहुंची है और घटनास्थल पर मलबे का बड़ा ढेर जमा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव के कारण हुआ है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम द्वारा जांच की जा रही है।

          मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा

          घटना पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने, घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और घटना की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...