छेड़छाड़ के आरोप में कटघोरा थाना का एसआई सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। महिला से छेड़छाड़ के आरोप में कटघोरा थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) शिव प्रसाद कोसरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीडि़ता की शिकायत पर जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आरोपी एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

          कटघोरा थानापीडि़ता के अनुसार, अवैध शराब के एक प्रकरण में उसके पति के जेल जाने के बाद से आरोपी एसआई उसे लगातार परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि एसआई फोन पर अश्लील बातें करता था और दबाव बनाने का प्रयास करता रहा। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी एसआई उसके घर पहुंचा और जबरन छेड़छाड़ की। घटना से आहत महिला ने कटघोरा थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी एसआई के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।

          मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही

          इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...