आबकारी विभाग में नियुक्ति पर रोक, 24 घंटे में ही उप निरीक्षकों का आदेश निरस्त

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में नव नियुक्त आबकारी उप निरीक्षकों को बड़ा झटका लगा है। महज 24 घंटे पहले जारी किया गया नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में कार्यालय आबकारी आयुक्त ने निरस्तीकरण आदेश जारी किया है।

          छत्तीसगढ़ आबकारी विभागआदेश में स्पष्ट किया गया है कि 21 जनवरी 2026 को जारी किए गए नियुक्ति आदेश को तकनीकी कारणों के चलते निरस्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2024 की चयन सूची के तहत 85 अभ्यर्थियों को आबकारी उप निरीक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान की गई थी। हालांकि, नियुक्ति आदेश जारी होने के अगले ही दिन आबकारी आयुक्त के निर्देश पर इन सभी नियुक्तियों को निरस्त कर दिया गया। विभागीय स्तर पर इसे तकनीकी प्रक्रिया से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई और नए आदेश को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...