गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षण

      Date:

      • मंच, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, झांकियों के एंट्री-एग्जिट प्लान तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          कलेक्टर कुणाल दुदावतकलेक्टर ने सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। उन्होंने निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस समारोह में सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड की टुकडिय़ां परेड में भाग लेंगी। समारोह का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़वासियों के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, डॉक्टरों, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागीय योजनाओं की चलित झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

          गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों को रोशनी से सजाया जाएगा। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष तथा नगरीय निकायों में महापौर या अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

          जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित: कलेक्टर दुदावत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...