Friday, February 6, 2026

रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बने संजीव शुक्ला

Date:

  • श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण की एसपी नियुक्त

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के साथ ही पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपने पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे आईजी, बिलासपुर रेंज के पद पर पदस्थ थे।

पुलिस प्रशासनवहीं श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अमित तुकाराम कांबले (आईपीएस-2009) को कांकेर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है। रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को जशपुर भेजा गया है, जबकि जशपुर के एसएसपी शशिमोहन सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी आदेश के तहत रामगोपाल गर्ग (आईपीएस-2007) को दुर्ग रेंज से स्थानांतरित कर आईजी, बिलासपुर रेंज नियुक्त किया गया है।

वहीं अभिषेक शांडिल्य (आईपीएस-2007) को राजनांदगांव रेंज से आईजी, दुर्ग रेंज बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था संभाल रहे बालाजी राव सोमावर (आईपीएस-2007) को आईजी, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुल 24 अन्य पुलिस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...