इंडियन नेवी में 260 पदों पर निकली भर्ती

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स (SSC)-जनवरी 2027 (ST27) कोर्स के लिए 24 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस एंट्री के जरिए एग्जीक्यूटिव ब्रांच, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, पायलट, सबमरीन टेक इलेक्ट्रिकल, नेवल एयर ऑपरेशंस, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, इंजीनियरिंग ब्रांच समेत कुल 10 ब्रांचों में पद भरे जाएंगे। कमीशन का ड्यूरेशन 12 साल होगा जिसे 2 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 12 फरवरी तय की गई है।

          वैकेंसी डिटेल्स 

          पद का नामपदाें की संख्या
          एग्जीक्यूटिव ब्रांच {GS(X)/ Hydro Cadre}76
          नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर (Observers)20
          एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC18
          लॉजिस्टिक10
          इंजीनियरिंग ब्रांच42
          सबमरीन टेक इंजीनियरिंग8
          इलेक्ट्रिकल ब्रांच38
          सबमरिन टेक इलेक्ट्रिकल8
          एजुकेशन15
          पायलट25
          कुल पदों की संख्या260

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          एग्जीक्यूटिव ब्रांच 

          • न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई, बीटेक की डिग्री।

          पायलट 

          • बीई/बीटेक की डिग्री, 60% अंकों के साथ 10वीं, 12वीं पास।

          लॉजिस्टिक्स 

          • बीई/बीटेक/एमबीए/बीएससी/बी.कॉम/बीएससी फाइनेंस/लॉजिस्ट्रिक्स में पीजी डिप्लोमा के साथ/ एमसीए/एमएससी (आईटी) की डिग्री।
          • भारत सरकार, जहाजरानी एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवार चाहे वे द्वितीय मेट, मेट या मास्टर हो और जिनका जन्म 2 जनवरी 1997 से 1 जुलाई 2007 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हुआ हो, आवेदन कर सकते हैं।

          एज लिमिट 

          • उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • शॉर्टलिस्टिंग
          • एसएसबी इंटरव्यू
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
          • फाइनल मेरिट लिस्ट

          सैलरी 

          • 1,25,000 रुपए प्रतिमाह

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
          • होम पेज पर दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
          • रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई डिटेल्स को भरकर अप्लाई करें।
          • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
          • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

          इंडियन नेवी में शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...