बस्तर पंडुम महोत्सव शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

      Date:

      • समापन में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय महोत्सव में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे।
          महोत्सव का शुभारंभ 7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी, जबकि 8 फरवरी को होने वाले समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू के बस्तर प्रवास को लेकर मुख्य सचिव विकास शील ने राज्य मंत्रालय (महानदी भवन) में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

          बस्तर पंडुम

          उन्होंने सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से जमीनी तैयारियों की जानकारी भी ली। बैठक में जनसंपर्क सचिव डॉ. रोहित यादव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, गृह सचिव नेहा चंपावत, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

          नक्सलवाद पर समीक्षा बैठक भी करेंगे अमित शाह

          केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 फरवरी की रात रायपुर पहुंचेंगे। 8 फरवरी को रायपुर में नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और गृह मंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे। बैठक में नक्सल मोर्चे पर अब तक की कार्रवाई और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

          मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बस्तर पंडुम में किया आमंत्रित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

              विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध...