नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन आर्मी की ओर से जज एडवोकेट जनरल एंट्री स्कीम (JAG Entry Scheme) के तहत 124वें कोर्स के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- न्यूनतम 55% अंकों के साथ अनमैरिड लॉ ग्रेजुएट्स पुरुष और महिलाएं आवेदन कर सकते हैं।
- क्लैट पीजी 2025 स्कोर कार्ड और बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : 27 वर्ष
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
- उम्र की गणना 1 जुलाई, 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
- शॉर्टलिस्टिंग
- एसएसबी इंटरव्यू
- मेडिकल एग्जाम
सैलरी
- कैप्टन : 61,300 – 1,93,900
- प्रमुख स्तर : 11 69,400 – 2,07,200
- लेफ्टिनेंट कर्नल : 1,21,200 – 2,12,400
- कर्नल : 1,30,600 – 2,15,900
- ब्रिगेडियर : 1,39,600 – 2,17,600
- मेजर जनरल : 1,44,200 – 2,18,200
- इसके अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स भरें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

