पहाड़ी से उतरते समय गिरा बेबी एलीफेंट, हुई मौत

      Date:

          रायगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पहाड़ी क्षेत्र से उतरते समय गिरने के कारण एक हाथी शावक की मौत हो गई। यह घटना रायगढ़ वन मंडल के ग्राम कया स्थित जंगलों में उस समय हुई, जब हाथियों का एक दल पहाड़ से नीचे की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हाथी शावक असंतुलित होकर ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

          हाथी शावकघटना स्थल अत्यंत दुर्गम और पहुंचविहीन होने के कारण वन विभाग की टीम दोपहर के समय मौके पर पहुंच सकी। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते शावक के शव को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया। ऐसे में मौके पर ही आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शावक का अंतिम संस्कार किया गया।

          तीन महीने में पांचवां मामला

          इस संबंध में रायगढ़ वन मंडल के डीएफओ अरविंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि शावक की मौत पहाड़ की ऊंचाई से गिरने के कारण लगी गंभीर चोटों से हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में बीते तीन महीनों के भीतर हाथी शावकों की मौत का यह पांचवां मामला है, जो बेहद चिंता का विषय है। वन विभाग द्वारा घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है और क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

          तालाब में डूबकर बेबी एलीफेंट की मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...