बारामती में हुआ अजित पवार का अंतिम संस्कार, बेटों ने दी मुखाग्नि

      Date:

      • हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

          मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार दोपहर करीब 12.15 बजे बारामती के काटेवाड़ी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, दोनों बेटे पार्थ पवार और जय पवार, चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले विद्या प्रतिष्ठान परिसर में मौजूद रहीं।

          उपमुख्यमंत्री अजित पवारअंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इससे पहले निकाली गई अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए, जिससे बारामती की सड़कों पर भारी भीड़ और जाम की स्थिति बन गई। गुरुवार सुबह अजित पवार के पार्थिव शरीर को काटेवाड़ी स्थित उनके आवास लाया गया था, जहां लोगों ने अंतिम दर्शन किए।

          उल्लेखनीय है कि अजित पवार का चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वे 66 वर्ष के थे। यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें पवार के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि अजित पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनाव के सिलसिले में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे। उनके निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

          महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...