छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू, 20 मार्च तक चलेगा

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र तय हो गया है। विधानसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, यह सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

          छत्तीसगढ़ विधानसभासत्र के पहले दिन, यानी 23 फरवरी को, राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा। उनके संबोधन के साथ ही सदन की कार्यवाही की विधिवत शुरुआत होगी, जिसमें सरकार की आगामी योजनाओं और पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों का संक्षिप्त खाका पेश किया जाएगा। बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार के वित्तीय लेखा-जोखा पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके अलावा जनहित से जुड़े मुद्दे, नए विधेयक और अनुपूरक बजट पर भी सदन में तीखी बहस होने की संभावना जताई जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस महत्वपूर्ण सत्र के लिए अपनी रणनीतियों पर काम कर रहे हैं, जिससे इस सत्र को राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है।

          छत्तीसगढ़ की विधानसभा ने कई कीर्तिमान स्थापित किए : मुख्यमंत्री

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...