संविधान की थामी खिताब, गोलापल्ली, कोंटा और किस्टाराम क्षेत्र में थे सक्रिय
सुकमा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से नक्सलियों का कमजोर होना जारी है। शुक्रवार को सुकमा जिले में 8 लाख रुपये के कुल इनामी 4 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी नक्सली एसीएम रैंक के थे और गोलापल्ली, कोंटा, और किस्टाराम क्षेत्र में सक्रिय थे।

इस आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया, जिसमें एसएलआर, आईएनएसएएस 303 और 315 राइफल्स और अन्य एम्यूनिशन शामिल हैं। यह आत्मसमर्पण पुलिस और अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश) पुलिस के संयुक्त प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
कमजोर पड़ा नक्सली प्रभाव, 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

