Friday, February 6, 2026

पाली महोत्सव की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

Date:

  • सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली के केराझरिया में 15 एवं 16 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर कार्यक्रम की समग्र तैयारियों की समीक्षा की।

कलेक्टर कुणाल दुदावतकलेक्टर ने मंच एवं बैठक व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए पार्किंग, वीआईपी बैठक व्यवस्था, विभागीय स्टॉल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु मंच पर सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था तथा प्रवेश पास से जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एसडीएम पाली रोहित सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

कलेक्टर कुणाल दुदावत

कलेक्टर ने संभावित वीआईपी आगमन को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड की तैयारी की जानकारी ली। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

कलेक्टर ने बरपाली धान उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Share post:

Popular

More like this
Related

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के...