कोरबा व रायपुर में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़े जमीनों के दाम

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ शासन ने रायपुर और कोरबा जिले के लिए जमीन व मकान की नई सरकारी दरों (गाइडलाइन रेट) को मंजूरी दे दी है। संशोधित दरें आज से प्रभावी हो गई हैं। इसके साथ ही अब आज और इसके बाद होने वाली सभी रजिस्ट्रियां नई दरों के अनुसार ही होंगी।

          छत्तीसगढ शासनमहानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय के अनुसार, रायपुर और कोरबा जिले के कलेक्टरों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद एनआईसी को पंजीयन सॉफ्टवेयर अपडेट करने के निर्देश दिए गए, जिससे नई दरें तुरंत लागू की जा सकें। सूत्रों के मुताबिक, प्रमुख इलाकों में गाइडलाइन दरों में लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते जमीन, मकान और दुकानों की सरकारी कीमतें बढ़ गई हैं। गाइडलाइन दरों में वृद्धि का सीधा असर स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क पर पड़ेगा, जिससे रजिस्ट्री कराना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा।

          पुराने अपॉइंटमेंट पर भी नई दरें लागू

          जानकारी के अनुसार, जिन लोगों ने पुरानी दरों पर रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट लिया था, लेकिन रजिस्ट्री आज या इसके बाद हो रही है, उन्हें नई गाइडलाइन दरों के अनुसार ही अतिरिक्त स्टांप शुल्क देना होगा।

          ये इलाके बने प्रॉपर्टी हॉटस्पॉट

          रायपुर :- वीआईपी रोड, नया रायपुर और अमलीडीह क्षेत्र
          कोरबा :- ट्रांसपोर्ट नगर, कोसाबाड़ी, निहारिका और कटघोरा क्षेत्र

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...