अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा पहुँच कर मुख्यमंत्री ने गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद

      Date:

      • प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली कि कामना की

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने आश्रम के उपासना स्थल पर परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान अवधूत राम जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आदर्शों का स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

          Aghor Guru Peeth Banoraइस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान अघोरेश्वर के प्रिय शिष्य परम पूज्य बाबा प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन कर स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा प्रदेश की सबसे बड़ी धरोहर है। अघोर गुरु पीठ जैसे संस्थान समाज को संस्कार, सेवा और सद्भाव का संदेश दे रहे हैं। यहां आकर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

          https://dprcg.gov.in/post/1771086737/Raipur-Aghor-Guru-Peeth-Banora-is-a-school-of-spiritual-values-​​and-sanskars-Chief-Minister-Shri-Vishnudev-Sai

          संत परंपरा समाज को प्रदान करती है नैतिक दिशा

          मुख्यमंत्री ने कहा कि संत परंपरा समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा और नैतिक दिशा प्रदान करती है, जो जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। राज्य सरकार विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा की भावना पहुंचाना ही सच्चे राष्ट्र निर्माण का मार्ग है।

          बनोरा में 28वे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 2341 मरीज हुए लाभान्वित

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related