मानव सेवा का संकल्प: अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम ललितपुर में 206 ग्रामीणों को मिला निशुल्क उपचार और दवाइयाँ

      Date:

          ललितपुर(उत्तर प्रदेश)|(AkhandBharatHNKP.Com) अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की इकाई, परम पूज्य अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम ललितपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन परम पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन किया गया। अघोर मूर्ति कर्म योगी भैया जी द्वारा स्थापित इस आश्रम में आयोजित हुए शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

          निःशुल्क चिकित्सा शिविर

          शिविर की मुख्य विशेषताएं:

          निःशुल्क चिकित्सा शिविर

          • लाभार्थी: कुल 206 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। चिकित्सक दल: डॉ. अमृत लाल, डॉ. सुनील पटेल और डॉ. के. एस. मिश्रा ने अपनी सेवाएँ दीं। दवा वितरण तक के कार्यों में दिनेश मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंजीकरण से लेकर अन्य कार्यो में व्यवस्थापक मंडल व भक्तगणों ने सेवा प्रदान किया

          इन गांवों से पहुंचे ग्रामीण

          शिविर का लाभ उठाने के लिए भोरसिल, बिरधा, लखनपुरा, बार, नंदीपुरा, महरौनी, तालबेहट, सिमरा और डोंगर समेत आस-पास के दर्जनों गांवों से लोग पहुंचे। मरीजों के पंजीयन के बाद उनका गहन परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श दिए गए।

          पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी करुणा, दया और कल्याण के प्रतिमूर्ति : परम् पूज्य बाबा श्री प्रियदर्शी राम जी

          स्वास्थ्य एवं आध्यात्म का संगम

          चिकित्सा शिविर के दौरान डॉ. सुनील पटेल ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा: “यदि हम अपनी आहार शैली और दिनचर्या में सुधार कर लें, तो बिना दवाओं के भी स्वयं को स्वस्थ रखा जा सकता है।” वहीं, मनोज सचान ने उपस्थित जनसमूह को पूज्य अघोरेश्वर के अमृत वचनों से अवगत कराया। उन्होंने बाबा जी की जन-कल्याणकारी वाणी को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

          व्यवस्थापक मंडल ने जताया आभार

          अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम के व्यवस्थापक मंडल ने शिविर को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले  चिकित्सकों और सभी भक्तगणों का आभार व्यक्त किया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट का फैसला : देर से आवेदन पर नहीं खारिज होंगे दुर्घटना बीमा क्लेम

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मोटर दुर्घटना दावा मामलों में हाईकोर्ट ने पीड़ितों...

              आरटीओ का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी...

              प्रदेश के विधायक होंगे ऑनलाइन : एक क्लिक में भेज सकेंगे विकास प्रस्ताव

              भिलाई (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की प्रक्रिया को...