Sunday, March 1, 2026

अदाणी फाउंडेशन ने उरगा में 500 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

Date:

  • गांव के साथ- साथ स्कूलों का भी हो रहा कायाकल्प

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। कोरबा पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत 500 मीटर लंबी सीमेंट कांक्रीट (सीसी) सड़क निर्माण का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव से निजात मिलेगी।

अदाणी फाउंडेशन

भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उरगा की सरपंच ललिता समेलाल, उपसरपंच सनत दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले और चंद्रकांता कृष्णा राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताते हुए कंपनी के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों में पंच जीवन दास, रामलाल जगत, श्याम कार्तिक, सुभाष डहरिया, दिनेश अग्रवाल, धनेश्वर दास महंत, अनुसूईया कंवर और वचन बाई मौजूद रहे। अदाणी पावर के सीएसआर विभाग से पवन महतो, प्रीति प्रजापति, स्वप्निल कुमार और सुमित साहू कार्यक्रम में उपस्थित थे। ग्राम सचिव भरत श्रीवास, करारोपण अधिकारी चतुरानंद और स्थानीय ग्रामीण भी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे।

ग्रामीणों में उत्साह व विकास की उम्मीद

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की शुरुआत पर खुशी जताई और कहा कि पक्की सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में बीते सप्ताह ग्राम कटबीतला में भी सामुदायिक मंच के लिए भूमिपूजन किया गया था। अदाणी पावर क्षेत्र के पताड़ी, सरगबुंदिया, ढनढनी, पहंदा, कटबीतला, खोड्डल सहित आसपास के 14 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कम्युनिटी फर्स्ट थीम के तहत समय-समय पर संचालन क्षेत्रों में सामुदायिक और आधारभूत संरचना के विकास कार्य किए जाते हैं। कंपनी ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े विकास कार्यों में सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया है।

अदाणी फाउंडेशन ने 41 गांवों के 36000 मरीजों को दिया नि:शुल्क उपचार

Share post:

Popular

More like this
Related