निगम आयुक्त ने नागरिकों के साथ मिलकर किया योगा व प्राणायाम, सफाई अभियान में दिया श्रमदान

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा ने महाराणा प्रताप उद्यान में मंगल की मस्ती – स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संगम कार्यक्रम का आयोजन किया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सर्वमंगल टीम के साथ संगीतमय योगा-प्राणायाम किया और आम नागरिकों को स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में उद्यान की पूरी सफाई की गई, जिसमें आयुक्त और टीम के सदस्यों ने मिलकर श्रमदान किया।

          आयोजन के बारे में आयुक्त पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य यह है कि दुकान और प्रतिष्ठान बंद होने के कारण आम नागरिक, व्यवसायी और उनके परिवार भी सहभागिता कर सकें। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वच्छता और स्वच्छ वातावरण से ही उत्तम स्वास्थ्य और असली सुकून प्राप्त होता है। आयोजन में भाग लेने वाले नागरिकों की टीम को आयुक्त ने सर्वमंगल दल नाम दिया। यह टीम मां सर्वमंगला के आशीर्वाद से कोरबा को स्वच्छतम शहर बनाने में योगदान देगी, आम लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी और खुद श्रमदान कर दूसरों को प्रेरित करेगी।

          निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया जनसहयोग की भूमिका

          नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से कोरबा स्वच्छता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जनसहयोग से ही शहर की सफाई सुनिश्चित हो सकती है और कोरबा को देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कोरबा का नाम दर्ज होने को भी इसी जनसहयोग का परिणाम बताया।

          स्वच्छता महाअभियान का निरीक्षण और दिशा-निर्देश

          नगर पालिक निगम द्वारा संचालित स्वच्छता महाअभियान के तेरहवें दिन आयुक्त पाण्डेय और सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने वार्ड 07 धनुहारपारा और वार्ड 16 पम्प हाउस में गली-गली जाकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नालियों, सड़कों, झाडिय़ों और कचरे के उठाव व परिवहन, कीटनाशक छिड़काव और अवैध कब्जा, दुकानों में डस्टबिन न रखने जैसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

          कोरबा को गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दिलाने पार्षद देंगे वार्डवासियों के साथ सक्रिय सहभागिता

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related