एमपी, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के यात्री परेशान होंगे, 5-24 अप्रैल तक नहीं चलेंगी गाडिय़ां
बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तिथियों पर संचालित नहीं होंगी। रद्द की गई ट्रेनों में 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिनका संचालन बिलासपुर और रायपुर रूट से होता है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुछ ट्रेनें नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन से होकर गुजरती हैं, जहां प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मरम्मत और ट्रैक से जुड़ा कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते ब्लॉक लिया जाएगा और गोंदिया की अप मेन लाइन नंबर 5 करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी। इसी कारण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इसका असर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों के यात्रियों पर पड़ सकता है, जिन्हें यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
पहले भी रद्द हुई थीं 13 पैसेंजर ट्रेनें
इससे पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रहे निर्माण कार्य के चलते 13 पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द किया गया था। जानकारी के मुताबिक, झारसुगुड़ा सेक्शन में हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चौथी लाइन का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही अकलतरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नई लाइन की कनेक्टिविटी का काम भी जारी है। इन कार्यों के चलते 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कुल 12 दिनों के लिए ट्रेनों का संचालन बंद रखा जाएगा। इसका असर रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर और कोरबा सहित आसपास के जिलों के यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।
गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन कार्य के चलते 10 ट्रेनों का रद्द, 18 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

