केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-1 और बालवाटिका के प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च से

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-1, बालवाटिका और अन्य उच्च कक्षाओं में प्रवेश हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। कक्षा-1 और बालवाटिका-1, 2 एवं 3 (चयनित विद्यालयों में) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 को प्रात: 10:00 बजे से प्रारंभ होगी और 2 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।

          इच्छुक अभिभावक आधिकारिक पोर्टल https://admission.kvs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी संगठन की वेबसाइट  https://kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध है। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो एनटीपीसी के प्राचार्य सुनील कुमार साहू के अनुसार, प्रवेश के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष, बालवाटिका-1 के लिए 3 से 4 वर्ष, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष निर्धारित की गई है। सीटों का आरक्षण KVS प्रवेश दिशा-निर्देश 2026-27 के अनुसार लागू होगा।

          कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं (कक्षा-2 से अधिक, कक्षा-1 को छोड़कर) तथा बालवाटिका-2 व 3 (जहां ऑनलाइन आवेदन संभव नहीं है) के लिए पंजीकरण केवल रिक्तियों के आधार पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन 2 अप्रैल 2026 प्रात: 10:00 बजे से 8 अप्रैल 2026 सायं 4:00 बजे तक किया जा सकेगा। भरे हुए आवेदन फॉर्म संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में जमा करने होंगे। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन पत्र में कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी पाई जाती है, तो प्रवेश प्रक्रिया के दौरान या उसके पश्चात भी प्रवेश निरस्त किया जा सकता है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल विद्यालय द्वारा बुलाए जाने पर ही प्राचार्य या प्रवेश प्रभारी से संपर्क करें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              23 जून को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ सरकार की राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की...

              लोकभवन पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल ने किया आत्मीय स्वागत

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार...