बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले मेले को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-कोरबा रेल मार्ग पर मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 23 से 28 मार्च तक संचालित की जाएगी।इस दौरान यह ट्रेन 63 स्टेशनों पर रुकेगी और 14 घंटे 30 मिनट में पूरी दूरी तय करेगी।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-कोरबा मेमू स्पेशल प्रतिदिन सुबह 5 बजे इतवारी से रवाना होकर विभिन्न मध्यवर्ती स्टेशनों से गुजरते हुए शाम 7:30 बजे कोरबा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 06884 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू स्पेशल कोरबा से सुबह 5:10 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शाम 7:30 बजे इतवारी पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 14 घंटे 30 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी। नवरात्रि मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का डोंगरगढ़ स्टेशन पर विशेष ठहराव रखा गया है। इतवारी से चलकर यह ट्रेन सुबह 9:06 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और 9:11 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वापसी में कोरबा से आने वाली ट्रेन दोपहर 1:41 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी तथा पांच मिनट के ठहराव के बाद इतवारी के लिए प्रस्थान करेगी।
इस मेमू स्पेशल ट्रेन का ठहराव कुल 63 स्टेशनों पर रहेगा। प्रमुख स्टेशनों में कलमना, कामठी, कन्हान, भंडारा रोड, तुमसर रोड, तिरोड़ा, गोंदिया, आमगांव, सालेकसा, दरेकसा, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, रायपुर, उरकुरा, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिल्हा, चकरभाठा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा और उरगा शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 एक्सप्रेस व 4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

