निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने कलेक्टर दुदावत ने ली विभागों की समीक्षा बैठक

      Date:

      • धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस, रुचि न रखने वालों को ब्लैकलिस्ट का आदेश

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों की गति और समय सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और पीडब्ल्यूडी-सेतु विभाग के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वीकृत और निर्माणाधीन सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया और बारिश से पूर्व सभी कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

          कलेक्टर कुणाल दुदावत

          कलेक्टर ने सभी क्रियान्वयन एजेंसियों को निर्देशित किया कि ठेकेदारों से सभी निर्माण स्थलों पर समानांतर कार्य संचालित कराए जाएं और मैनपॉवर तथा मशीनरी बढ़ाकर काम की गति तेज की जाए। उन्होंने धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने और अनुबंध के बाद कार्य में रुचि न रखने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश भी दिए। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति—पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के क्षेत्रों में चल रहे सड़क और अधोसंरचना कार्यों की स्थिति पर विशेष चर्चा हुई। कलेक्टर ने दूरस्थ पीवीटीजी बस्तियों तक सड़क संपर्क सुदृढ़ करने और इन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। लेमरू-देवपहरी, मदनपुर-माँझीपारा, कोडार-माँझीपारा और मेनरोड-जुनापारा सहित जिले में कई सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की गई।

          कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर पैरेलल वर्क बढ़ाया जाए, निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और पर्याप्त मैनपॉवर व मशीनरी का उपयोग कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने ग्राम गौरव पथ, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़क, विद्यालय, नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं अन्य शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। चिर्रा-श्यांग मार्ग पर काम की प्रगति में तेजी लाने और नियमित पानी छिड़काव सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। भूमि विवादों का निराकरण कर समय पर कार्य पूरा करने और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय का भी आदेश दिया गया। इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग सहित लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और सेतु विभाग के कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता उपस्थित थे।

          लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश

          कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी और सब इंजीनियरों को फील्ड निरीक्षण करने और किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पूर्ण हो चुके कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित विभाग को हस्तांतरित करना भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

          विभागों की जानकारी पोर्टल में दर्ज करने के दिए निर्देश

          जिले में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को बढ़ाने के लिए निर्माण कोरबा पोर्टल तैयार किया गया है। सभी विभागों को अपने कार्यों की अद्यतन जानकारी और फोटो सहित माह के अंत तक पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यों की वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन हो और पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

          डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य करें सुनिश्चित : कलेक्टर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...