अंबिकापुर से दिल्ली हवाई सेवा 30 मार्च से शुरू, सप्ताह में दो दिन उड़ान

      Date:

      सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा 30 मार्च से शुरू हो रही है। एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट से हफ्ते में दो दिन—सोमवार और बुधवार—उड़ान संचालित करेगी। यह फ्लाइट बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। एलायंस एयर ने अपनी वेबसाइट पर बुकिंग भी शुरू कर दी है।

          एलायंस एयर

          बता दें कि 30 मार्च को अंबिकापुर से फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। एलायंस एयर 72 सीटर विमान से सेवा प्रदान करेगी। सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को अंबिकापुर- दिल्ली के लिए उड़ान होगी। वहीं, बिलासपुर से शुक्रवार को भी फ्लाइट सेवा उपलब्ध होगी। एलायंस एयर ने 30 मार्च से बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट का शेड्यूल बदलकर अब केवल सोमवार और बुधवार को नॉन-स्टॉप उड़ान संचालित करने का निर्णय लिया है।

          8 महीने बाद शुरू हो रही सेवा

          मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई सेवा दिसंबर 2024 में 4.2 योजना के तहत फ्लाई बिग कंपनी द्वारा शुरू की गई थी। शुरूआती उड़ान अनियमित रहने के कारण यह सेवा केवल छह महीने तक चली और पिछले छह महीने से बंद थी।

          अनुमानित किराया 6,000 रुपए

          एलायंस एयर ने अब अंबिकापुर एयरपोर्ट को अपनी वेबसाइट में जोड़ दिया है और फ्लाइट बुकिंग चालू कर दी है। हालांकि, अभी किराया घोषित नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान है कि बेस फेयर लगभग 6,000 रुपए से शुरू होगा। बिलासपुर-दिल्ली मार्ग पर सामान्य बेस फेयर 4,000 रुपए से ऊपर रहता है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...