मुंगेली में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाइगर रिजर्व के रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

          एंटी करप्शन ब्यूरो

          गिरफ्तार आरोपियों में रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव शामिल हैं। यह कार्रवाई बिलासपुर एसीबी टीम द्वारा की गई। दरअसल, दिसंबर 2025 में लोरमी क्षेत्र के एक युवक और उसके साथियों ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में अवैध रूप से प्रवेश कर एयर गन से फायरिंग की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गाड़ी जब्त कर ली थी। आरोपी करीब 18 दिनों तक जेल में भी रहे। जेल से छूटने के बाद शिकायतकर्ता अजीत कुमार वैष्णव ने केस को जल्द निपटाने के लिए डिप्टी रेंजर से संपर्क किया। आरोप है कि डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव ने केस में खर्च का हवाला देते हुए जब्त वाहन छोडऩे के एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

          शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान किया। 26 मार्च को शिकायतकर्ता को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए देने के लिए मित्र मिलन रेस्टोरेंट भेजा गया। जैसे ही डिप्टी रेंजर ने पैसे लिए, एसीबी टीम ने मौके पर छापा मारकर उसे पकड़ लिया। उस समय रेंजर पल्लव नायक भी मौके पर मौजूद थे। एसीबी ने आरोपी मनीष श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 तथा पल्लव नायक के खिलाफ धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है। मौके से 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई है।

          एसीबी की कार्रवाई, एक लाख रिश्वत लेते तहसील का बाबू पकड़ाया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम के तैराकों ने राज्यपाल से की मुलाकात, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026...

              सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

              सुकमा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और...