रायपुर में आईपीएल का रोमांच, आरसीबी खेलेगी दो मुकाबले, कोहली और रोहित शर्मा आएंगे नजर

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच की मेजबानी करने जा रही है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के तहत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने दो घरेलू मुकाबले खेलेगी।

          आईपीएल 2026

          पहला मुकाबला 10 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा, जबकि दूसरा मैच 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी आईपीएल 2026 के दूसरे चरण के शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप स्टेज के बाकी 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई के बीच खेले जाएंगे। रायपुर के मैदान पर क्रिकेट फैंस को विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों को देखने का मौका मिलेगा। वहीं, शाहरुख खान के भी कोलकाता टीम के मैच के दौरान रायपुर आने की चर्चा है।

          आगामी मैचों को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में दर्शकों के लिए सुविधाओं में बड़ा इजाफा किया जा रहा है। गोल्ड और प्लैटिनम श्रेणी की सीटों को पहले से अधिक आरामदायक और आधुनिक बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा वीआईपी सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक दर्शक प्रीमियम अनुभव का आनंद ले सकें। हालांकि, मौजूदा संरचना में नई सीटें जोडऩे की सीमित गुंजाइश है, फिर भी विशेष तौर पर कुछ नई वीआईपी सीटों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, वीआईपी मेहमानों के लिए अलग से सीटों का विस्तार भी किया जाएगा।

          सुरक्षा पर रहेगा खास ध्यान

          स्टेडियम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। पिछली बार एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ जैसी घटना से सबक लेते हुए इस बार पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आरसीबी की मैनेजमेंट टीम जल्द ही रायपुर आकर तैयारियों का जायजा लेगी। भारी भीड़ और खासकर विराट कोहली की लोकप्रियता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत बनाया जाएगा।

          आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मार्च को आरसीबी व हैदराबाद के बीच होगा ओपनिंग मैच

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

              नई दिल्ली (एजेंसी)। बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप-हेड, टेरिटरी...

              भारत सरकार टकसाल में 94 वैकेंसी, सैलरी 95 हजार से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया गवर्नमेंट मिंट (भारत सरकार टकसाल)...