जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीन महीने में तीसरी घटना, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए भेजी गई इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते की मदद से पूरे न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली गई, हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

          घटना शुक्रवार की है, जब जिला न्यायालय में नियमित रूप से सुनवाई चल रही थी। इस दौरान कोर्ट रूम में न्यायाधीश, अधिवक्ता और पक्षकार मौजूद थे। तभी ई-मेल के माध्यम से न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

          तीन महीने में तीसरी बार मिली धमकी

          गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में यह तीसरा मौका है, जब जिला न्यायालय को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी जिला न्यायालय और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। हालांकि हर बार जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों ने प्रशासन और न्यायिक तंत्र की चिंता बढ़ा दी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हिरण का शिकार कर रिसार्ट में बनाया मीट, मैनेजर सहित चार गिरफ्तार

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित बेलगहना...