भुगतान नहीं मिलने पर ठेकेदार ने दी आत्मदाह की चेतावनी, अधिकारियों पर कमीशन मांगने का आरोप

      Date:

      सरगुजा (AkhandBharatHNKP.Com)। जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाले एक ठेकेदार ने भुगतान नहीं मिलने से नाराज होकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। ठेकेदार ने विभागीय अधिकारियों पर कमीशन मांगने और प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने जांच के निर्देश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने की बात कही है।

          जल जीवन मिशन

          जानकारी के अनुसार, पीएचई ठेकेदार रजनीकांत अग्रवाल ने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि उन्होंने अंबिकापुर सब डिवीजन के अंतर्गत जल जीवन मिशन का कार्य एक वर्ष पूर्व पूर्ण कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है। ठेकेदार के अनुसार, उन्होंने करीब 65 लाख रुपये का कार्य किया, जिसके एवज में अब तक केवल 22 लाख रुपये ही जारी किए गए हैं। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि पीएचई के सब इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह द्वारा कमीशन की मांग की जा रही है और कमीशन नहीं देने पर बिल प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा रही। इस स्थिति से आहत होकर ठेकेदार ने 30 मार्च को दोपहर 1 बजे पीएचई कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

          कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान लंबित

          ठेकेदार रजनीकांत अग्रवाल ने बताया कि लखनपुर विकासखंड के जुड़वानी क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और नल कनेक्शन का कार्य पूरा किया जा चुका है। पिछले छह महीनों से उक्त टंकी से जल आपूर्ति भी की जा रही है, इसके बावजूद विभाग द्वारा भुगतान रोका गया है। इस संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है तथा पीएचई के कार्यपालन अभियंता को जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हिरण का शिकार कर रिसार्ट में बनाया मीट, मैनेजर सहित चार गिरफ्तार

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित बेलगहना...