61.82 लाख की लागत से बने आश्रयालय का मंत्री देवांगन ने किया लोकार्पण

      Date:

      • मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

          रायपुर(AkhandBharatHNKP.Com)। वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा स्थित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एसईसीएल के सीएसआर मद से 61.82 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय (रैन बसेरा) का लोकार्पण किया।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 4.50 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक जांच मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।

          मंत्री लखनलाल देवांगन

          मंत्री ने जानकारी दी कि 50 बिस्तरों की क्षमता वाला क्रिटिकल केयर यूनिट 16.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है, जो जल्द ही पूर्ण होगा। वहीं, कैजुअल्टी भवन के ऊपरी तल पर लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाले नए वार्ड का निर्माण कार्य जारी है। मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए अस्पताल में 83 एयर कंडीशनर भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 40 बिस्तरों की क्षमता वाला आई वार्ड करीब 1.21 करोड़ रुपये की लागत से शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके अलावा नवजात शिशुओं के लिए 6 बिस्तरों का विशेष वार्ड भी तैयार किया गया है। सीएसआर और डीएमएफ फंड से सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों की खरीदी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे जल्द ही जिलेवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

          मरीजों के परिजनों को परेशानियों से मिलेगी राहत

          मंत्री देवांगन ने कहा कि नए आश्रयालय के शुरू होने से मरीजों के परिजनों को ठहरने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

          स्वास्थ्य सेवाओं में हुई प्रगति

          कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत ने की। उन्होंने कहा कि सुशासन और मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस अवसर पर सभापति नूतन ठाकुर एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. के.के. सहारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

          अंजनीकुंज में नवनिर्मित डोम का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related