भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती शुरू, 1 अप्रैल तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

      Date:

      रायपुर  (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का मौका अब ऑनलाइन आवेदन के जरिए प्राप्त किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी जा रही है।

          इस भर्ती के लिए 17 साल 6 महीने से 21 साल तक के युवा पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता की दृष्टि से 8वीं पास से लेकर स्नातक या डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती भारतीय सेना में सेवा करने का सुनहरा अवसर है।
          कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर युवाओं की सुविधा के लिए जिले में ब्लॉक स्तर पर मदद की व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर आवेदन संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, रोजगार कार्यालय रायपुर में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहां आवेदन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध है।

          भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हिरण का शिकार कर रिसार्ट में बनाया मीट, मैनेजर सहित चार गिरफ्तार

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित बेलगहना...