सुकमा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। फिलहाल सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है और अधिकारियों के अनुसार पूरी स्थिति तभी स्पष्ट हो पाएगी जब ऑपरेशन समाप्त हो जाएगा। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।
यह मुठभेड़ ऐसे समय में हुई है जब नक्सलियों के खात्मे के लिए राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक की डेडलाइन तय की है। इससे पहले 25 मार्च को बस्तर में नक्सली लीडर पापाराव समेत 18 नक्सलियों ने आधिकारिक रूप से सरेंडर किया था। पापाराव बस्तर का आखिरी बड़ा कमांडर था और उनके सरेंडर के बाद संगठन में कोई बड़ा नक्सली लीडर नहीं बचा। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 10 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल थीं। इसी दिन ओडिशा में भी 55 लाख रुपये के इनामी नक्सली सुकरू ने अपने साथियों के साथ हथियार समर्पित किए थे। यह मुठभेड़ नक्सलियों के समाप्ति अभियान के अंतिम चरण में हुई है, जिसमें सुरक्षा बलों की सतर्कता और कार्रवाई जारी है।
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, दो वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार बरामद

