नशा मुक्ति केंद्र संचालिका के बेटे ने आदिवासी युवक को पाइप से पीटा, उधड़ी चमड़ी, एफआईआर दर्ज

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रायपुर के पंडरी मोवा स्थित साहस नशा मुक्ति केंद्र में एक आदिवासी युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। युवक को नशे की लत छुड़ाने के लिए परिजनों ने भर्ती कराया था, लेकिन केंद्र संचालिका के बेटे द्वारा पीटने की घटना सामने आई। वीडियो में देखा गया कि युवक को पाइप से बेरहमी से मारा जा रहा है, जिससे उसकी पीठ और गर्दन की चमड़ी छिल गई। घटना से युवक की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है और उसका इलाज फिलहाल विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में चल रहा है।

          नशा मुक्ति केंद्र

          ओडिशा के उमरकोट निवासी अंकुर मांझी को उसके माता-पिता ने सितंबर-अक्टूबर 2025 में नशा छुड़ाने के लिए साहस केंद्र में भर्ती कराया था। कुछ ही दिनों बाद उसकी पिटाई हुई थी, लेकिन मामला उस समय दब गया। फरवरी में जब अंकुर घर आया, तब माता-पिता को उसकी गंभीर स्थिति का पता चला। डॉक्टरों ने बताया कि मारपीट के कारण उसे मानसिक परेशानी है। युवक के परिजनों के अनुसार, केंद्र संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा ने उसे पाइप से पीटा और गाली-गलौज की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी अनिकेश को मरीज के साथ हिंसक व्यवहार करते देखा जा सकता है। परिजनों का आरोप है कि केंद्र में इलाज के नाम पर यहां टॉर्चर सेल चलाया जा रहा था और उन्हें मिलने तक नहीं दिया जाता था।

          रिपोर्ट मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

          पीडि़त परिवार की शिकायत पर पंडरी थाना पुलिस ने अनिकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी खुद नशे की लत में है और उसका वर्तमान में टाटीबंध स्थित नशा मुक्ति केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केंद्र संचालिका से नशा मुक्ति केंद्र संचालित करने के दस्तावेज भी मांगे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              महावीर जयंती पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जैन धर्म के...