कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। स्व. बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती के अवसर पर 1 अप्रैल को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान, घंटाघर, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत रहेंगे। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी विशेष रूप से शामिल होंगे।


