बागेश्वर धाम कथा में उमड़ा जनसैलाब, 583 लोगों की घर वापसी, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में आयोजित बागेश्वर धाम कथा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की घर वापसी हुई है। कथा के दौरान 583 लोगों ने सनातन धर्म अपनाया, जिनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल बताया जा रहा है।

          बागेश्वर धाम कथा

          ढपढप क्षेत्र में आयोजित 5 दिवसीय कथा के चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। दरबार में महिलाओं और पुरुषों को झूमते हुए देखा गया, वहीं भूत-प्रेत बाधा से पीडि़त लोगों के उपचार और समस्याओं के समाधान का भी दावा किया गया। कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वे हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने कहा कि लालच में धर्म बदलने वाले कई लोग अब पुन: सनातन धर्म की ओर लौट रहे हैं।

          धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की

          इस दौरान एक भावुक दृश्य भी सामने आया, जब पाली मुनगाडीह निवासी एक गरीब बुजुर्ग ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कही। इस पर पंडित शास्त्री ने तत्काल 50 हजार रुपए की सहायता दी और उपस्थित जनप्रतिनिधियों व यजमानों से सहयोग की अपील की। इसके बाद बुजुर्ग को कुल 1 लाख 20 हजार रुपए की मदद दी गई। साथ ही उसे सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के दौरान पंडित शास्त्री ने लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया और कहा कि समाज को सेवा और सहयोग की भावना से आगे बढऩा चाहिए।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              इतवारी-शालीमार साप्ताहिक ट्रेन अब चलेगी नए समय पर

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती...