बार संचालक ने नहीं दिया शराब तो कांग्रेस नेता व साथियों ने जमकर पीटा

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। बिलासपुर में अमिगोज बार के संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता नाजिम खान व उसके दो साथियों ने बार बंद होने के बाद शराब नहीं देने को लेकर विवाद किया व जमकर मारपीट की। हालांकि, नाजिम खान ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए विवाद को केवल पार्किंग से जुड़ा बताया है।

          घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। सिविल लाइन के भारतीय नगर निवासी मो. तौसिफ, जो अमिगोज बार का संचालन करता है। उसने पुलिस को बताया कि रात करीब 12:50 बजे उसे नाजिम खान के लगातार फोन कॉल आए। फोन उठाने पर नाजिम ने शराब की मांग की, लेकिन बार बंद होने की बात कहने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और बार में आकर तोडफ़ोड़ की धमकी दी। तौसिफ के मुताबिक, वह तुरंत बार पहुंचा, जहां नाजिम खान अपने साथियों सैय्यान बुखारी और सलमान खान के साथ मौजूद था। आरोप है कि तीनों ने शराब देने की मांग की और मना करने पर पैसे देने को कहा। तौसिफ के इंकार करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। नाजिम खान ने डंडे से उसके सिर पर वार किया जबकि अन्य दो ने हाथ-मुक्कों से हमला किया। इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग वाहन का सायरन सुनकर आरोपी अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।

          घायल तौसिफ को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अगले दिन उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

          गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

          नाजिम खान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विवाद बार के पीछे पार्किंग को लेकर हुआ था। उनके अनुसार, गाड़ी खड़ी करने को लेकर तौसिफ से कहासुनी हुई थी, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर बिना जांच के एफआईआर दर्ज करने का आरोप भी लगाया और कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए थी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              गुरू उस नाव की पतवार है जो भव सागर के पार उतारते हैं

              जय माँ गुरूजिसने मान, बढाई और स्तुति को तिलांजली...