रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इतवारी-शालीमार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी में बदलाव किया है। रेलवे के अनुसार इस बदलाव से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी।
नई समय-सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 08865 (इतवारी-शालीमार) 2 अप्रैल से 25 जून 2026 तक हर गुरुवार को इतवारी से शाम 5:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:00 बजे शालीमार पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08866 (शालीमार-इतवारी) 3 अप्रैल से 26 जून 2026 तक हर शुक्रवार को शालीमार से शाम 6:00 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:35 बजे इतवारी पहुंचेगी। यह ट्रेन गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खडग़पुर स्टेशनों पर रुकेगी।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का समय इस प्रकार रहेगा— दुर्ग रात 9:40 बजे, रायपुर रात 10:25 बजे और बिलासपुर रात 12:35 बजे। वापसी में बिलासपुर सुबह 7:25 बजे, रायपुर सुबह 9:20 बजे और दुर्ग सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी। इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे, जिनमें 4 जनरल, 10 स्लीपर, 3 एसी थ्री-टियर, 1 एसी टू-टियर और 1 पैंट्री कार शामिल है।

